Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समाज के सर्वांगीण उन्नति हमारी प्रतिज्ञा-मोहन भागवत

समाज के सर्वांगीण उन्नति हमारी प्रतिज्ञा-मोहन भागवत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूज्य सर संघचालक मोहन भागवत ने बौद्धिक वर्ग के तहत वर्तमान परिदृश्य एवं हमारी भूमिका विषय पर स्वयसेवकों को संबोधित किया। नागपुर से पूरा कार्यक्रम ऑनलाइन संचालित किया गया। जिसका सजीव प्रसारण विभिन्न माध्यमों से किया गया जिसे स्वयसेवकों ने घर पर रहकर परिवार के साथ देखा।
संघ के सरसंघचालक ने कहा कि आज सम्पूर्ण देश वैश्विक संकट कोरोना वायरस से उत्पन्न चुनौती का सामना करने में जुटा है। जहाँ संकट गंभीर है वहीं देश के नेतृत्व सहित सम्पूर्ण समाज का योगदान भी अद्भुत है। इस संकट के समय भारत के वर्तमान सामाजिक एवं राजनैतिक नेतृत्व के साथ समाज का व्यवहार सम्पूर्ण विश्व के लिये एक अनुकरणीय उदाहरण बनकर खड़ा हुआ है। संघ के स्वयंसेवक भी समाज के साथ मिलकर अपना योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन की कल्पना है कि हम अच्छे बनें और दुनिया को अच्छा बनाएं। हम सेवा कार्य कर रहे हैं किंतु यह काम अपना डंका बजाने के लिए नहीं बल्कि अपने समाज के लिये कर रहे हैं क्योंकि यह समाज हमारा है।
संघ ने हमेशा ही देश पर आए संकट के समय सेवा कार्य किये हैं। वर्तमान में भी बड़े सेवाकार्य चल रहे हैं और यह पूरा विश्व देख रहा है कि किस प्रकार से समाज के लोगों के साथ मिलकर संघ के स्वयंसेवक संकट की इस बेल में भी मुस्कारते हुए सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।
अनुशासन ही संघ की पहचान है, इस बात का सभी स्वयंसेवक ध्यान रखते हुए सेवा कार्य मे जुटे रहें। कोई छूट न जाये इस बात का भी ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवक सेवाकार्य करते हुए स्वयं का एवँ परिवार का भी ध्यान रखें। अपने समाज की सर्वांगीण उन्नति हमारी प्रतिज्ञा है। इसलिए जब तक काम पूरा नहीं होगा तब तक हमें सतत भाव से यह सेवा कार्य करते रहना है। जनपद में 4407 परिवारों में यह प्रसारण देखा गया। यह जानकारी जिला प्रवक्ता मनोज अग्रवाल ने दी है।