Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अन्य प्रदेशों में फंसे मजूदरों को लाने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष ने की डीएम से वार्ता

अन्य प्रदेशों में फंसे मजूदरों को लाने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष ने की डीएम से वार्ता

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव आर्य अन्य प्रदेशों में फंसे दिहाड़ी मजदूरों को अपने जिले में लाने के लिए जिलाधिकारी से मिले तथा मजदूरों की लिस्ट भी जिलाधिकारी को सौंपी।
हाथरस जिला के बहुत से मजदूर तेलंगाना, उड़ीसा, गुजरात जैसे अन्य प्रदेशों में फंसे हुए हैं जो अपने दैनिक जीवन यापन करने के लिए अन्य प्रदेशों में गए थे लेकिन कोरोना जैसी महामारी के कारण सम्पूर्ण देश मे लॉकडाउन करना पड़ा जिससे ग्रह जनपद के मजदूर बाहर प्रदेशों में फंस जाने के कारण अपनी जीवन यापन करने में बहुत दिक्कत हो रही है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें अपने क्षेत्र में वापस लाने के लिए जो योजना चलाई जा रही है उसके तहत जिला अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा और उन्हें अपने जिले में वापस बुलाने के लिए कहा और बनारस व मिर्जापुर से आये हुए मजदूर जो यहाँ जनपद में फंसे हैं जिन्हें जीवन यापन करने में दिक्कत आ रही है उनको वापस भेजने को कहा।
इस पर जिलाधिकारी ने जिलाध्यक्ष को आश्वासन दिया और कहा कि 3 दिनों में मजदूरों को वापस अपने अपने प्रदेश के जिलों में भेजने का प्रबंध किया जा रहा है। यह जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी विवेक वाष्र्णेय ने दी है।