Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिये संगठन मजबूती के निर्देश

वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिये संगठन मजबूती के निर्देश

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भाजपा के जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, सोशल मीडिया प्रमुख पवन रावत ने हाथरस के सभी मण्डल प्रभारियों महेंद्र सिंह आचार्य, यशपाल सिंह चैहान, रामकुमार माहेश्वरी, कप्तान सिंह ठेनुआ, वासुदेव माहौर, डॉली माहौर, दुर्गेश नन्दिनी, सत्यपाल मदनावत, कुसुमा देवी मदनावत, भगवान दास माहौर, देव चंद गौड़, विपिन लाल पुंढीर, विपिन लवानिया, डा. अविन शर्मा, धर्मवीर सोलंकी के साथ भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र द्वारा एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हिस्सा लिया गया।
इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी जिला अध्यक्ष के साथ साथ सभी विधानसभा के मण्डल प्रभारियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज रजनीकांत माहेश्वरी और संगठन मंत्री ब्रज तथा कानपुर क्षेत्र भवानी सिंह ने सभी पदाधिकारियों को संगठन से सम्बंधित दिशा निर्देश दिए। पदाधिकारियो को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता वास्तव में कोरोना का सच्चा योद्धा और देश का सच्चा सेवक है। उन्होंने कहा कि जिन मंडलों में बूथों या सेक्टरों की संरचना अभी अपूर्ण है उसको 15 मई तक पूर्ण कर लिया जाए तथा संगठन के जो भी पद मनोनयन से शेष रह गए हैं उनको भी शीघ्र भर दिया जाये।
संगठन मंत्री ब्रज और कानपुर क्षेत्र भवानी सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते रहें तथा जब लॉकडाउन खुलेगा तब संगठन के अन्य कार्य और चुनाव सतत रूप से आगे चलेंगे। लेकिन उसके लिये सभी लोग अपनी तैयारी पूरी रखें तथा संगठन की संरचना बूथ स्तर तक पूर्ण रखें।