Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दुष्कर्म की घटना का आरोपी 10 घण्टे के भीतर गिरफ्तार

दुष्कर्म की घटना का आरोपी 10 घण्टे के भीतर गिरफ्तार

कौशाम्बी, जन सामना ब्यूरो। रविवार को थाना चरवा अंतर्गत एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल सभी अधिकारीगणों द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर घटना स्थल का मुआयना किया गया एवं स्थानीय थाना में अभियोग पंजीकृत कर घटना करने वाले अभियुक्त (बच्ची के चाचा) की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगाई गई।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगी टीमों द्वारा घटना के 10 घण्टों के भीतर अभियुक्त को बरुलहा तिराहा के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायर किया गया। जिस पर पुलिस द्वारा अपने बचाव में फायर करते हुए अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से अवैध शस्त्र एवं कई राउंड खोखा व जिंदा कार0 बरामद हुआ। मुठभेड़ में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जिसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है एवं अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।