Tuesday, April 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छत से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल

छत से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर क्षेत्र के मौहल्ला दुली ब्रहामण धर्मशाला के समीप शनिवार की सुबह एक महिला छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसको उपचार के लिए आगरा भेजा गया।
थाना उत्तर क्षेत्र के मौहल्ला दुली ब्रहामण धर्मशाला के समीप निवासी सोनू जिन्दल की 42वर्षीय पत्नी श्री मती प्रीति जिन्दल की शनिवार की सुबह अपने कमरे में लेटी हुई थी। अचानक वह कमरे से निकलकर छत पर चली गयी। उसी दौरान किसी तरह वह छत से नीचे गिर गयी। महिला के गिरने की आवाज सुनकर परिजनों के साथ-साथ आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गये। परिजनों ने आनन-फानन में घायल महिला को उपचार के लिए किसी निजी अस्पताल में ले गये। जहां से उसको आगरा भेजा गया। परिजनों की माने तो महिला विगत कुछ दिनों से उपरी चक्करों से परेशान थी। घटना की जानकारी होने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुच गयी। लेकिन घर पर पुलिस को कोई नही मिला। बच्चे घर में थे परिजन घायल को उपचार के लिए आगरा ले जाना बताया।