Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप महिला ने गटका विशाक्त

पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप महिला ने गटका विशाक्त

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के नगला करनसिंह निवासी एक महिला ने पुत्र के खिलाफ पुलिस कार्यवाही से तंग आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वह अचेत हो गयी, जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उत्तर क्षेत्र के नगला करन सिंह निवासी 50 वर्षीय शान्तिदेवी पत्नी सावन्त सिंह ने विगत रात्रि में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। अचेत महिला को रात्रि में ही उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत में सुधार न आने पर उसको जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। महिला के साथ आयी उसकी पुत्री कुसुम ने बताया कि विगत 28 अप्रैल 2016 को उसके भाई जितेन्द्र पुत्र सावन्त सिंह ने पडोसी महिला गुड्डी देवी व उसकी पुत्रियों के झूठे आरोप के चलते फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। उक्त मामले में गुड्डी व उसकी पुत्रियों को जेल भी भेजा गया। जेल से आने के बाद पुनः छोटे भाई बब्लू के खिलाफ एक अभियोग दर्ज कराया गया। जिसमें पुलिस ने गैंगस्टर की कार्यवाही की गयी। उक्त मामले में कल थाने से होमगार्ड बीपीसिंह घर आया था। उक्त पुलिस को देख उसकी मां ने विषाक्त का सेवन कर लिया। कुसुम की माने तो पुलिस उत्पीडन बन्द नही हुआ तो उसको पूरा परिवार आत्म हत्या कर सकता है।