Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » क्षत्रियों ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

क्षत्रियों ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

2017.03.26.1 ssp holi milan⇒होली मिलन के अवसर पर बुजर्ग भी किए गए सम्मानित
⇒कवियों ने भी रसीली रचनाओं से बांधा समां
कानपुर, जन सामना संवाददाता। क्षत्रिय जागरण समिति, उप्र के तत्वावधान में आज होली मिलन समारोह बर्रा-8 स्थित आजाद पार्क में आयोजित किया गया। इस मौके पर हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने वाले मेधावियों को सम्मान पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं सर्वोच्च अंक पाने वाले एक छात्र व एक छात्रा को एक एक साईकिल भेंट की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में अशोक सिंह चन्देल, अभिजीत सिंह सांगा, अमरजीत सिंह जन सेवक एवं अन्य गणमान्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा अश्विनी सिंह, अनुरूद्र प्रताप सिंह, आशीष सिंह, अमन सिंह परिहार सहित लगभग दो दर्जन छात्रों को सम्मानित किया गया।होली मिलन के अवसर पर सुरेश गुप्ता व अजीत राठौर ‘लुल्ल कानपुरी’ ने अपनी रचनाएं सुनाकर तालियां बटोरी।
इस मौके पर मुख्यरूप से क्षत्रिय जागरण समिति के अध्यक्ष रणविजय सिंह सेंगर, महामंत्री संतोष सिंह चौहान, संरक्षक केपी सिंह कछवाह, पीके सिंह परिहार, गंगा सिंह तोमर, जय कुमार सिंह, दीपू सिंह भदौरिया, बब्लू सिंह सेंगर, भगत सिंह चौहान, भीम सिंह चौहान, श्याम सिंह पंवार, प्रबल प्रताप सिंह सेंगर, लल्लन सिंह सेंगर, अमर सिंह,  के के सिंह, राजेन्द्र सिंह कछवाह, शिववीर सिंह भदौरिया, आशा सिंह चौहान, रमेश सिंह चन्देल, विजय सिंह, टिल्लू ठाकुर, संदीप ठाकुर, रोहित सिंह सहित अन्य क्षत्रिय बन्धु मौजूद रहे।