Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मानवाधिकारों के बारे में दी जानकारी

मानवाधिकारों के बारे में दी जानकारी

2017.03.26.2 ssp manavadhikarकानपुर, जन सामना संवाददाता। स्थित छावनी गोलाघाट नई बस्ती में मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन की तरफ से छावनी मीडिया प्रभारी जितेन्द्र कुमार बाल्मीकी द्रारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि कानपुर नगर प्रभारी विनोद कुमार वर्मा व कानपुर नगर उपाध्यक्ष विजय निगम का माला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया। बैठक का संचालन जितेन्द्र कुमार बाल्मीकी ने किया। विनोद वर्मा ने उपस्थित लोगों को मानवाधिकार के विषय जानकारी दी।व मानवाधिकार के पदाधिकारियों के विषय में भी बताया वर्मा जी ने लोगों को अपने अधिकार के विषय में जानकारी देते हुए लोगो को जागरूक किया। उपाध्यक्ष कानपुर नगर विजय निगम ने बैठक में आये हुये लोगों जानकारी दी कि गरीब व्यक्तियों जबरदस्ती कोई भी अधिकारी आप का शोषण व परेशान करता है तो आप किसी आलाधिकारी व मानवाधिकारियों के पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं। विशेष जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षित होना बहुत जरूरी है। ताकि आप का कोई भी शोषण व परेशान न कर पाये। यही बातों को ध्यान में रखते हुये हमारी संस्था द्वारा हर विधान सभा में शिक्षा कैन्द्र खोलने योजना चल रही है। मौके पर विनोद वर्मा, विजय निगम, जितेन्द्र कुमार बाल्मीकी, जय प्रकाश, जीतू बाजपेई, विजय प्रकाश सिंह, अरविन्द्र धानविक, इन्द्रपाल, शुभमराज, कैलाश कैठारिया, दीपक गुप्ता, सुनील शर्मा, भुपेन्द्र कुमार, सुरेश प्रजापति, राजू बाल्मीकी, सतीश बाल्मीकी, शिवा आदि मौजूद रहे।