Sunday, March 30, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » साइकिल वितरण कार्यक्रम 16 अक्टूबर को जैनपुर में

साइकिल वितरण कार्यक्रम 16 अक्टूबर को जैनपुर में

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन 16 अक्टूबर को जैनपुर आई.आई.ए. भवन इण्डस्ट्रियल एरिया ग्रोथ सेन्टर जैनपुर में पूर्वान्ह 11.00 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगदेव सिंह यादव अध्यक्ष राज्य स्तरीय अनश्रवण एवं समीक्षा समिति श्रम विभाग उ0 प्र0 उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनीत त्रिपाठी ने दी है।