Wednesday, April 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हर्षोल्लास के साथ निकली नव संवत्सर शुभकामना संदेश यात्रा

हर्षोल्लास के साथ निकली नव संवत्सर शुभकामना संदेश यात्रा

नगर को 125 भगवा तोरण द्वारांे से किया गया सुसज्जित
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा नववर्ष विक्रम सम्वत 2074 की शुभकामना संदेश यात्रा सम्पूर्ण नगर में भगवा वातावरण में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई।
भारतीय नववर्ष के स्वागत में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा सम्पूर्ण नगर को 125 भगवा तोरण द्वारों से सुसज्जित किया गया। शुभकामना संदेश यात्रा का शुभारंभ विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मनोज द्वारा भारत माता को माल्यार्पण व आरती के साथ हुआ।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बासुदेव माहौर, संकल्पित गौसेवक आशीष शर्मा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक उमेश, प्रांत सहसम्पर्क प्रमुख सुरेन्द्र चैधरी आदि ने संयुक्त रूप से भारत माता की आरती की। इससे पूर्व सभी आगन्तुकों का माल्यार्पण कर नगर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने स्वागत किया व नववर्ष शुभकामना का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
शुभकामना संदेश में सर्वप्रथम विद्या मंदिर के छात्रों द्वारा घोष की मधुर धुन आकर्षण का केन्द्र रही। सेवा भारती के बालक-बालिकाओं के हाथ में भगवा ध्वज के साथ जयघोष, वाहन चालकों के दल का ओजपूर्ण जयघोष, सेवा प्रकल्प की झांकियां, हरिनाम संकीर्तन की मधुर भक्तिमय धुन व भारत माता की भव्य झांकी आकर्षण का केन्द्र रहीं। संदेश यात्रा का नगर के विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक संगठनों द्वारा भारत माता की आरती की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्रनाथ चतुर्वेदी, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला मंत्री कैलाश कूलवाल, जिला धर्म प्रसार प्रमुख नरेन्द्र सिंह आदि के मार्ग दर्शन व बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशान्त कुलश्रेष्ठ, विभाग धर्मप्रसार प्रमुख वीरी सिंह का अभूतपूर्व सहयोग रहा। सेवा भारती के ललित किशोर, योगेश बागड़ी, मनोज शर्मा, शिव कुमार शर्मा, के.के.दीक्षित, मोरमुकुट, मनोज शर्मा, सचिन, अनिल, अनूप, गोपाल मिश्र, गिर्राज किशोर के साथ विश्व हिन्दू परिषद के नगर उपाध्यक्ष मनोज वाष्र्णेय, सौरभ शर्मा, प्रचार प्रमुख पूरन सिंह गोला, गौरक्षा प्रमुख गौरव अग्रवाल, महेश शर्मा, सुनीत जैन, दिनेश शर्मा पवन वशिष्ठ, आशीष शर्मा आदि का सराहनीय सहयोग रहा। नगर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने सभी को शुभकामना संदेश प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
अन्त में कार्यक्रम की सफलता के लिये विश्व हिन्दू परिषद की जिला कार्यकारिणी व जिला अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ चतुर्वेदी द्वारा नगर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा का पगड़ी पहनाकर, माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। नगर मंत्री पं.मनोज द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।