Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तहसील दिवस 6 को अकबरपुर में, 18 अप्रैल को भोगनीपुर में

तहसील दिवस 6 को अकबरपुर में, 18 अप्रैल को भोगनीपुर में

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह की अध्यक्षता में 6 अप्रैल को अकबरपुर तहसील में किया जायेगा। इसी दिन तहसील भोगनीपुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन व तहसील डेरापुर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमर पाल सिंह तहसील दिवस देखेंगे। 18 अप्रैल को जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह की अध्यक्षता में तहसील भोगनीपुर, 2 मई को तहसील डेरापुर में, 16 मई को तहसील सिकन्दरा में तथा 6 जून को तहसील रसूलाबाद में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस किया जायेगा। इसी प्रकार 20 जून को तहसील मैथा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस होगा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन 18 अप्रैल को तहसील डेरापुर व तहसील सिकन्दरा में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, 2 मई को तहसील सिकन्दा में एडीएम प्रशासन व तहसील रसूलाबाद में एडीएम एफआर तहसील दिवस देखेंगे। 16 मई को अपर जिलाधिकारी प्रशासन रसूलाबाद व एडीएम एफआर मैथा, 6 जून को एडीएम एफआर अकबरपुर व एडीएम प्रशासन तहसील मैथा, 20 जून को एडीएम प्रशासन अकबरपुर तथा एडीएम एफआर भोगनीपुर में तहसील दिवस की अध्यक्षता करेंगे।