Thursday, April 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » असामाजिक तत्वों ने देशी शराब के खोखा में लगाई आग

असामाजिक तत्वों ने देशी शराब के खोखा में लगाई आग

शराब की तीन पेटियां जलकर हुई राख, पीड़ित ने की पुलिस से शिकायत
टूंडला, जन सामना संवाददाता। थाना क्षेत्र के चुल्हावली में असामाजिक तत्वों ने देशी शराब के खोखा में आग लगा दी। आग में तीन शराब की पेटियां जलकर राख हो गईं। पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव रसूलाबाद निवासी बच्चू सिंह का चुल्हावली रोड पर देशी शराब का खोखा है। बच्चू सिंह के मुताबिक वह विगत चार साल से शराब का खोखा चला रहा है। आज उसने शराब का खोखा नहीं खोला था। दोपहर में किसी असामाजिक तत्व ने खोखा में आग लगा दी। शराब के खोखा से आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों की भीड मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों को आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी बच्चू सिंह को दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे तब तक खोखा जलकर राख हो गया। बच्चू सिंह ने बताया कि वह चार साल से शराब बेच रहा है। उसका खोखा गांव से बाहर है। इससे किसी को परेशानी भी नहीं होनी चाहिए थी। बावजूद इसके असामाजिक तत्वों ने उनके खोखे में आग लगा दी। इससे उन्हें हजारों रूपए का नुकसान हुआ है। आग से उनके खोखे में रखी तीन पेटी देशी शराब की जलकर राख हो गई। मामले को लेकर पीडित ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध थाने में शिकायत की है। इस मामले में थाना प्रभारी एके सिंह का कहना है कि शराब को लेकर लोग अंग्रेसिव न हों। शराब संबंधी शिकायतें पुलिस को बताएं। जिससे उनकी समस्या का निदान किया जा सके।