Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गला रेतकर किशोरी की नृशंस हत्या

गला रेतकर किशोरी की नृशंस हत्या

माता पिता गये थे खेतों में फसल काटने तड़के की हत्या
हाथरस/सासनी, जन सामना संवाददाता। आज मंगलवार का दिन गांव सठिया के राजेन्द्र के लिए अंमगलजनक रहा अज्ञात बदमाशों ने राजेन्द्र की पुत्री की गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी। जिससे गांव और आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गईं मृतका के पिता ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आज मृतका के पिता राजेन्द्र पुत्र रामसिंह निवासी सठिया ने कहा है कि वह मंगलवार की सुबह करीब साढे पांच बजे को अपनी पत्नी मंजू देवी और पुत्र प्रशांत व प्रवीन के साथ खेतों पर गेहूं की पकी फसल काटने गया था। फसल काटने के बाद उसे वृंदावन जाना था। इसलिए वह थोडी फसल काटकर करीब आठ बजे अपने घर पहुंच गया। जहां घर में सो रही पुत्री प्रियंका को आवाज लगाई ते वह नहीं बोली घर का दरवाजा खुला था। जब प्रियंका के कमरे में जाकर देखा तो वह चारपाई पर लोहुलुहान घायल अवस्था में पडी थी। चारपाई के नीचे काफी खून पडा था। अज्ञात ने उसका गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया था। घायल पुत्री को देखकर उसकी पत्नी तथा बच्चों की चीख निकल गई। सुबह-सुबह अचानक मची चीख पुकार सुनकर पडौसी एकत्र हो गये और घायल अवस्था में तडप रही प्रियंका को उपचार के लिए ले गये। जहां चिकित्सकों ने घायल प्रियंका को उपचार हेतु अलीगढ रेफर कर दिया। रास्ते में प्रियंका ने दम तोड दिया। प्रियंका की मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। पीडित पिता मृतका के शव को लेकर कोतवाली पहुंचा जहां पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां से मौके पर पहुंचकर हत्यारे को पकडने के लिए जमीन पर पडा खून और अन्य नमूने लिए। पुलिस ने पंचनामा भर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं मृतका के पिता ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है।
नप गये कस्बा इंचार्ज
कस्बा में बढ़ रहे अपराधों को लेकर एसपी दिलीप कुमार का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। किशोरी की हत्या की खबर पाकर सासनी पहुंचने पर एसपी ने कस्बा से संजय सिंह को हटाकर एसआई पूनम जादौन को कस्बा इंचार्ज बनाया है। बता दें कि कस्बा में गांजा, शराब और सट्टे का व्यापार काफी जोरों से फल फूल रहा है। वाहन चोरी एवं छिनौती जैसी घटनाएं भी बढी हैं जिन पर इलाका पुलिस शिकंजा कसने तथा खुलासा करने में नाकामयाब सिद्ध हो रही है। हाल ही में पुलिस ने कुछ सट्टे की खाईबाडी करने वाले छुटभैययाओं को हिरासत में लिया मगर उन्हें चालान किए बगैर ही छोड दिया गया। हालांकि सूत्रों से पता चला है कि कुछ अपराधियों को एसओजी ने पकडा है। अब इन लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी, आगे पता चलेगा।
शीध्र पकड़े जाएंगे हत्यारे
एसपी दिलीप कुमार ने बताया कि सुबह करीब सात साढे सात के बीच किशोरी घायल अवस्था में चारपाई पर घायल अवस्था में परिजनों को मिली थी। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले गये। रास्ते में किशोरी की मौत हो गई घटना की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्ट के लिए भेजा गया है। शीघ्र ही हत्यारे पुलिस की पकड में होंगे। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस जांच मेें जुटी है। हत्या की गुत्थी को शीध्र ही सुलझा दिया जाएगा। आरोपी के पकड़े जाने पर ही हत्या का कारण पता चल सकेगा।