Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रामगोपाल सिंह यादव की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित

रामगोपाल सिंह यादव की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित

2017.04.11 11 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना। किसान नेता कहे जाने वाले स्व चौधरी राम गोपाल सिंह यादव की 107वीं जयंती पर आज मेहरबान सिंह का पुरवा में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विचार गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि चौ भीम सिंह यादव उर्फ मुन्ना भैया के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विचार गोष्ठी में चौ राम गोपाल सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर मुख्य रूप से विश्राम सिंह, चौ मोहित यादव, राम मोहन दीक्षित, हसन मोहम्मद, डॉ माया यादव, डॉ कमलेश यादव, डॉ शिव प्रसाद सिंह, राम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।