Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चौकी इंचार्ज के इशारे पर पत्रकार पर चाकू से हमला, मौत

चौकी इंचार्ज के इशारे पर पत्रकार पर चाकू से हमला, मौत

2017.04.14. 1 ssp reporter murderमृतक के साथी ने चौकी इंचार्ज पर लगाए गंभीर आरोप
चौकी इंचार्ज ने दी थी गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। एक वेब पोर्टल में काम करने वाले पत्रकार पर गोविन्दनगर थाना क्षेत्र में चाकू से हमला किया गया था, उसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक के साथी ने स्थानीय चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए। जानकारी के बनुसार, वेब न्यूज पोर्टल क्राइम-7 में काम करने वाले नौरैया खेड़ा दादानगर निवासी पत्रकार गड्डू सिंह चौहान के मुताबिक उसने दादा नगर इनडस्ट्रियल एरिया के चौकी इंचार्ज रवि शंकर पाण्डेय से सम्बन्धित पैसों के लेन देन सम्बन्धित खबर न्यूज पोर्टल पर चलाई थी। इसके बाद चैकी इन्चार्ज ने गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी थी और किसी फर्जी मामले में भी जेल भेजने की बात कही थी। पत्रकार गुड्डू सिंह चौहान ने बताया कि चौकी इंचार्ज के इशारे पर ही उसके ऊपर एवं वीरू सिंह पर जानलेवा हमला किया गया है, हमले में चाकू लगने से वीरु सिंह गंभीर रूप से रुप से घायल हुए थे जिनका हैलट में आईसीयू में उपचार चल रहा था इलाज के दौरान ही वीरू सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक पत्रकार का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
पुलिस ने नहीं लिए बयान, तहरीर में किया खेल
गोविंद नगर थाना क्षेत्र में पत्रकार वीरू सिंह पुत्र नत्थू सिंह की चाकू मारकर हत्या किए जाने के मामले में गुड्डू सिंह ने बताया कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद पुलिस ने वीरू सिंह के मृत्यु से पूर्व बयान भी नहीं दर्ज कराएं। उसने यह आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज रवि शंकर पाण्डेय को बचाने के लिए उसकी तहरीर में पुलिस ने खेल किया है।