Wednesday, April 2, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्राथमिक विद्यालय कन्या व बालक दोनों के चोरों ने तोड़े ताले

प्राथमिक विद्यालय कन्या व बालक दोनों के चोरों ने तोड़े ताले

फिरोजाबाद, जनसामना| शहर के थाना दक्षिण क्षेत्र स्टेशन रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय कोटला बालक व इसी थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढैया लाल लाल चौकी स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्या में चोरों ने ताले तोड़ चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। थाना दक्षिण क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय कोटला बालक- कन्या दोनो ही विद्यालय एक ही परिसर में संचालित थे। विगत रात्रि में अज्ञात चोरो ने ताले तोड कर उसमें रखी रसोई सामान सरकारी कागजात आदि सामान ले गये। घटना की जानकारी सुबह जब विद्यालय खोलने के दौरान दोनों विद्यालय के रसोइये पहुंचे तब ताले टूटे मिलने पर पता चला। जिस पर दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रधानाध्यापिका को अवगत कराया। मौके पर दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रधान अध्यापिका आये। जानकारी डायल 112 को दी गई। जिसने मौके पर जाकर मौका मुआयना किया। इस संबंध में दोनों विद्यालय प्रधान अध्यापक व प्रधान अध्यापिका की तरफ से तहरीर दी गई है। प्राथमिक विद्यालय कन्या की प्रधान अध्यापिका ताजवर फातिमा व प्राथमिक विद्यालय बालक के प्रधान अध्यापक जब्बार अली ने बताया कि रसोइयों की सूचना पर पता चला, जब आये तो देखा इनमें से दोनों विद्यालय से दो दो गैस सिलेंडर, खेल की सामग्री व कुछ रजिस्टर आदि गायब मिले हैं। सरकारी सामान बरामद करने को लेकर थाने में तहरीर दी गई है।