Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निवर्तमान जिलाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

निवर्तमान जिलाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

2017.04.20 03 ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निवर्तमान जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह को आज अधिकारियों कर्मचारियों, समाजसेवियों, पत्रकारो ने उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। निवर्तमान जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने कर्मचारियों को आहवान किया कि वे मिलजुल कर टीम भावना से अपने शासकीय कार्यो को ईमानदारी, लगन, मेहनत के साथ करें। किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो उसे वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लायें। उन्होने कहा कि सरकार आमजन मानस के प्रति कर्तव्यो के साथ ही परिवार समाज व स्वयं अपने प्रति दायित्व को भी निभायें। उन्होंने कहा कि स्थानान्तरण एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। संतो ने कहा है कि जो पानी बहता रहता है वह खराब नही होता हैं और जो रूक जाता है वह दूषित होने लगता है। इसलिए हमेशा बहते रहना है। यही जीवन है यही जीवन की निरन्तरता है। मौजूद मुख्य विकास अधिकारी केके गुप्ता, एडीएम वित्त एवं राजस्व अमर पाल सिंह, मुख्य कोषाधिकारी केके पाण्डेय, एसडीएम जयनाथ यादव, सहित, सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी, समाजसेवी पत्रकारगणो ने निवर्तमान जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह को माल्र्यापण कर भावभीनी विदाई दी और कहा कि जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह के नेतृत्व में जनपद में दो साल दो माह तमाम ऊचाईयों को छुआ तथा तमाम विकास कार्यो के साथ अनेक उपलब्धियाॅं हासिल की जो प्रशंसनीय है। मौके पर कुमार रविकांत सिंह के कुशल नेतृत्व की प्रशंसा की गई। अधिकारी और कर्मचारियो द्वारा जिलाधिकारी को प्रतीक चिन्ह भेट किया। विदाई समारोह मे नवागत जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने भी निर्वतमान जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह को पुष्प गुच्छ देते हुए विदाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव शंकर गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमर पाल सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनीत सिंह, मुख्य कोषाधिकारी केके पाण्डेय, उप जिलाधिकारी अकबरपुर जयनाथ यादव सहित जनपद स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।