Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

युवक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

सूत्रों के अनुसार घटना अवैध संबंधों की परिणिति
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। फरिहा क्षेत्र के गांव शेखरपुर में एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने घटना के संबंध में अवैध संबंधों के चलते गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। फरिहा क्षेत्र के गांव शेखरपुर निवासी श्यामवीर पुत्र रामचन्द्र का शव आज गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह हो सकी। बताया जाता है कि मृतक का गांव के लिए कल्लू नामक व्यक्ति की पत्नी से श्यामवीर के साथ अवैध संबंध थे। प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों की परिणिति प्रतीत हो रही है। वहीं थाना प्रभारी फरिहा के अनुसार मृतक के परिजनों ने इस संबंध में गांव के लिए कल्लू के विरूद्व हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने की तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।