Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नहीं लगा किशोरों का सुराग

नहीं लगा किशोरों का सुराग

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। गत दिवस राजकीय बाल गृह से दीवार फांद कर फरार हुए दोनों किशोरों का 24 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चला। वहीं बाल गृह से किशोरों के फरार होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है। बताते चलें कि बुधवार को सुहागनगर स्थित राजकीय किशोर गृह से दो अंडरवियर के नाड़े के सहारे लगभग 12 फीट ऊंची दीवार फांद कर फरार हो गए थे। वहीं किशोरों के फरार होने की जानकारी होते ही जिला प्रोबेसन विभाग सहित अन्य जिम्मेदार अफसरों में हड़कंप की स्थिति हैं। आला अफसरों ने इस संबंध में विभागीय स्तर पर रिपोर्ट मांगी है। जानकारी के मुताबिक इस घटना के संबंध में थाना पुलिस को भी सूचना दी गई है।