Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » साहित्य राज्यकर्मियों की लेख प्रतियोगिता में लेख आदि 31 जुलाई से पूर्व देः डीएम

साहित्य राज्यकर्मियों की लेख प्रतियोगिता में लेख आदि 31 जुलाई से पूर्व देः डीएम

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। साहित्य राज्यकर्मियों की लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें राज्य कर्मचारी साहित्य राज्य कर्मचारी/अधिकारी सदस्य एवं पदाधिकारी होते है तथा संस्था के पदेन संरक्षक उप्र शासन के मुख्य सचिव है। ऐसे राज्यकर्मी जो अपने राजकीय उत्तरदायित्वों को निभाने के साथ ही साहित्य सृजन करते है। उनको प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए तथा उनकी प्रतिभा को प्रश्रय देने के लिए इस संस्था का गठन किया गया है। संस्था का उद्देश्य साहित्य के माध्यम से समाज की सेवा करना है। संस्थान की कार्यकारिणी द्वारा लिए गये निर्णय के अनुसार राज्यकर्मी साहित्यकारों हेतु एक लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसके विषय प्रदेश के विकास की बाधायें एवं समाधान व सोशल मीडिया के लाभ एवं हानि। अतः सभी इच्छुक साहित्यकार है कि वे अधिकतम 4 पृष्ठ का लेख संस्थान कार्यालय कक्ष संख्या 199ब, भूतम निकट गेट नं0 9 मुख्य भवन उप्र सचिवालय हजरतगंज लखनऊ- 226001 में 31 जुलाई 2017 तक भिजवाये। प्रतियोगिता में संस्थान द्वारा गठित की जाने वाली साहित्यकार समीक्षकों की समिति द्वारा विजेताओ का निर्णय लिया जायेगा एवं समिति के मूल्यांकन के आधार पर 5-5 उत्कृष्ट लेखों के लेखकों को 2100 रूपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान किये जायेगे। संस्थान के महामंत्री डा. दिनेश चन्द्र अवस्थी की यह महत्वपूर्ण जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की तरफ से ये जानकारी सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार ने दी है।