Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कानून व शांति व्यवस्था पूरी तरह से रहें चाक चौबंद: राकेश कुमार सिंह

कानून व शांति व्यवस्था पूरी तरह से रहें चाक चौबंद: राकेश कुमार सिंह

2017.04.26 01 ravijansaamnaकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी महोदय द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपरान्ह 04.00 बजे कानून एवं शान्ति व्यवस्था से सम्बन्धित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों, अपर जिलाधिकारी (प्र0), अपर जिलाधिकारी (वि0एवं रा0) तथा समस्त उपजिलाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों तथा अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि मा0 मुख्यमन्त्री जी की प्राथमिकता के अनुसार जनपद सहित समूचे प्रदेश में किसी भी स्तर पर लाॅ एण्ड आॅर्डर के बिगड़ने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। यदि कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था में व्यवधान पहुंचाता है तो उस पर सख्त कार्यवाही करें। कार्यवाही करते समय जाति, धर्म, दल आदि के आधार पर किसी भी तरह का पक्षपातपूर्ण रवैया न अपनाएं। हर हाल में निष्पक्ष कार्यवाही की जाए ताकि कोई कानून व्यवस्था से खिलवाड़ न करें। उन्होंने कहा कि पु लिस कस्टडी में मृत्यु की घटना किसी भी परिस्थिति में नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा बरातों आदि के दौरान हर्ष फायरिंग अथवा शस्त्र के दुरूपयोग की स्थिति में सम्बन्धित लाइसेंसी का लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही तत्काल की जाए। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा थानाध्यक्ष इस बात का विशेष ध्यान रखें कि क्षेत्र में दबंगई फैलाने वाले लोगों को चिन्हित करें तथा कठोर से कठोर कार्यवाही करें। हर हाल में जनपद में कानून का राज स्थापित करें। किसी भी घटना की जानकारी होने पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा तीब्र कायवाही करें। सही समय पर सही कार्यवाही होने पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने पाएगी। यदि सही समय पर सही कार्यवाही न की गयी तो छोटी से छोटी घटना भी बड़ा रूप ले सकती है। स्थानीय निकाय चुनाव सन्निकट हैं ऐसी दशा में समय रहते क्षेत्र में गड़बड़ी फैलाने वाले, संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित करें तथा समय रहते उन पर गुण्डा एक्ट, 107/116 की कार्यवाही करें। सभी थानाध्यक्ष लम्बित पड़ी विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से निबटाएं। कहीं कोई मामला लम्बित न पाया जाए, ऐसी दशा में थानाध्यक्ष स्वयं उत्तरदायी होंगे। अवैध कब्जों के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारी चिन्हांकन कर कार्यवाही करें। पेशेवर भू-माफियाओं पर गुण्डा एक्ट आदि की कार्यवाही करें। क्षेत्रवार थानाध्यक्ष इस सम्बन्ध में अभी से वर्कआउट करें। एन्टी रोमियो स्क्वायड आदि के सम्बन्ध में यह ध्यान रखें कि सार्वजनिक जगहों, स्कूल-काॅलेजों, कोचिंग सेन्टर्स आदि में पढ़ने आने वाले छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले शाहदों, संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों आदि पर कड़ी कार्यवाही करें परन्तु यह ध्यान रखें कि शादी-शुदा जोड़ों, वयस्क कपल आदि को कतई परेशान न किया जाए। समस्त उपजिलाधिकारी श्रावस्ती माॅडल के आधार पर ग्रामवार भूमि सम्बन्धी विवादों का चिन्हांकन कर लें। संकलित तहसीलवार सूचना अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्तर पर अनुरक्षित की जायें। उन्होंने कहा कि अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा इसकी नियमित समीक्षा की जाए। पुलिस अधिकारियों की सहायता से ऐसे मामलों को प्राथमिकता से निबटाएं। गर्मी का मौसम है इसलिए पीने के पानी की समस्या या अग्निकाण्ड की घटनाओं की जानकारी मिलने पर ऐसे मामलों से तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं तथा समस्याओं का निस्तारण कराएं। अग्निकाण्ड के मामलों में उपजिलाधिकारी तथा सम्बन्धित अधिकारी मौके पर जाएं तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराएं। अग्निशमन अधिकारी, पुलिस अधिकारी तथा उपजिलाधिकारी आपस में सामन्जस्य बनाकर कार्य करें तथा अग्निकाण्ड की घटनाओं में त्वरित सहायता उपलब्ध कराएं।