Saturday, April 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एक मकान में चोरो ने किया हाथ साफ

एक मकान में चोरो ने किया हाथ साफ

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र टापा खुर्द सैयद के पास स्व. राजेन्द्र सिंह का मकान है। जिसमे उनकी पत्नी सर्वेश, बेटा और बेटी बीती रात लाइट न आने पर गेट का ताला लगाकर ऊपर छत पर सोने चले गए। महिला सर्वेश ने बताया तभी देर रात उनकी बेटी टॉयलेट के लिए नीचे आई तो उसके अनुसार ही उसने देखा कमरे में कुछ लोग है। उस बीच उक्त लोगों ने उसके मुंह पर टॉर्च मार दी। जिसके बाद बेटी भागकर छत पर गई। माँ भाई को बताया। फिर वे सब नीचे आये तब तक चोर भाग गए। सूचना डायल 112 पहुँच गई। वहीं कहना था कि चोरो ने संभवत छत के रास्ते प्रवेश किया था। चोर पचास हजार नगद, दो अंगूठी, कुंडल, तोड़िया, मोबाइल आदि ले गए।