Saturday, April 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों में राज्यसभा सांसद के निधन पर किया शोक प्रकट

कांग्रेसियों में राज्यसभा सांसद के निधन पर किया शोक प्रकट

फिरोजाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष साजिद वेग के नेतृत्व में कश्मीरी गेट मूली वाला खेत स्थित कैंप कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ कांगे्रसी नेता एवं राज्यसभा सांसद राजीव सातब का कोरोना से अचानक देहांत होने पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साजिद बेग ने कहा कि राजीब सातब यूथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद थे। उनका अचानक चले जाना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। वकार खालिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले राजीव सातब को 22 अप्रैल को कोरोना के हल्के लक्षण पाये गये थे। तब उन्होंने कहा था मैं जल्द सही होकर पार्टी व जनता के लिए कार्य करता रहूँगा। लेकिन भगवान को कुछ और मंजूर था। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चाँद कुरैशी ने कहा उनके व्यवहार के चलते यूथ कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता उनका सम्मान करते थे। सेवादल नगर अध्यक्ष नुरूल हूदा लाला राईन, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आजम इरफान ने भी विचार व्यक्त किए। शोकसभा में अजहर बेग, संत सिंह, सुल्तान अली, मजहर बेग, सरयू गांधी, इमरान खान, इवाद खान आदि मौजूद रहे।