Saturday, April 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पति ने पत्नी को मारा चाकू, खुद पर भी किया प्रहार

पति ने पत्नी को मारा चाकू, खुद पर भी किया प्रहार

मौके पर पत्नी ने तोड़ा दम, घायल पति को लोगों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दलेलपुर में पति पत्नी के विवाद में पति ने पहले पत्नी को चाकू मार दिया, उसके बाद जब लोगों ने उसे भागते हुये देखा तो खुद को भी चाकू मार घायल कर लिया। गंभीर घायल पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल पति को उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। एसपी ग्रामीण अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना एका क्षेत्र के पतारा ग्राम पंचायत के दलेलपुर मजरा में एक शादी में करीब 48 वर्षीय सरला नामक महिला काम करने गयी थी, लगभग साढे़ आठ बजे करीब इसी दौरान उसका पति कुंवरपाल नामक व्यक्ति वहां अचानक पहुंचा और उसने सरला को चाकू मार दिया। जब लोगों ने देख लिया तो भागते समय खुद को भी चाकू मार लिया, महिला गंभीर घायल थी। जिसकी कुछ समय बाद ही मौके पर उसकी मृत्यु हो गयी। घायल कुंवरपाल को तत्काल इलाज के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। यह जानकारी में आया है एक मकान बिका हुआ था इसी को लेकर दोनों में आपस में विवाद चल रहा था। वर्तमान में दोनों अलग-अलग रह रहे थे। सभी तथ्यों की छानबीन की जा रही है। छानबीन करके आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।