Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पानी की समस्या को लेकर किया जलकल का घेराव

पानी की समस्या को लेकर किया जलकल का घेराव

2017.05.11 05 ravijansaamnaफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भीषण गर्मी में पानी की समस्या से ग्रसित मौहल्ला खेड़ा और ओझा नगर के वाशिंदाओं ने नगर निगम में खाली मटका फोडने के बाद जोरदार हंगामा किया। लोगों की माने तो कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। आज नगर निगम के जलकल विभाग में पहुंचे नगरीय क्षेत्र के ओझा नगर और खेडा मौहल्ला निवासियों की माने तो क्षेत्र मे गत तीन माह से भीषण पेयजल संकट गहराया हुआ है। इस संबंध में निगम प्रशासन को कई बार अवगत भी कराया जा चुका है। लेकिन निगम अफसर लोगों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। रोष व्यक्त करते हुए लोगों ने निगम परिसर में मटका फोड कर निगम प्रशासन को कोसा। प्रदर्शन करने वालों में ज्ञान देवी, कल्पना,राजेद्र सिंह,शांतिदेवी,हेमलता, मुन्नी और सत्यवीर आदि मौजूद थे।