Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवैध कट्टीघर की सूचना पर सपा नेता के घर पुलिस का छापा

अवैध कट्टीघर की सूचना पर सपा नेता के घर पुलिस का छापा

आक्रोशित नेता के परिजनों ने शिकायतकर्ता की दुकानों में की तोड़-फोड़
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना के मेन बाजार स्थित सपा महानगर अध्यक्ष के घर पर अवैध कट्टीघर की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही की। लेकिन महिलाओं ने पुलिस को घर में घूसने नही दिया। आक्रोश में आकर शिकायतकर्ता की दुकानों में तोड-फोड भी कर दी। थाना जसराना पुलिस को किसी ने शिकायत कर बताया के सपा के महानगर अध्यक्ष जमालद्दीन कुरैशी के घर पर अवैध रूप से पशुओं का वध किया जा रहा है। पुलिस ने अवैध कट्टीघर की सूचना मिलने पर छापामार कार्यवाही करते हुए महानगर अध्यक्ष के घर पर पहुच गयी। पुलिस को आता देख परिवार की महिलाओं ने पुलिस को चारों ओर से घेर लिया। विरोध करने के साथ साथ वहा हंगामा होने लगा। उसी समय किसी ने बताया कि पडोस के ही नगीन खां द्वारा शिकायत की गयी है। जिसको लेकर सपा नेता के परिजनों ने आक्रेाश में आकर शिकायतकर्ता की दुकानों में तोड-फोड करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले को शान्त कराते हुए महानगर अध्यक्ष सहित पांच लोगो को हिरासत में लेकर थाने पुछताछ के लिये ले गयी। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन कर रहे है। मामला साफ होने पर आप लोगो का सही जानकारी दी जायेगी।