Monday, April 7, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष  का हुआ स्वागत

यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष  का हुआ स्वागत

फिरोजाबाद। कांग्रेस पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ओमबीर यादव के द्वारा मनीष पचौरी को फिरोजाबाद यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर रविवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चाँद कुरैशी के नेतृत्व में बौधश्रम स्थिति कार्यलय पर स्वागत किया गया।महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि मनीष पचौरी को फिरोजाबाद यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष बनने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। एआईसीसी सदस्य प्रकाश निधि गर्ग ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी के लिये इनकी मेहनत उनको पद के रूप में मिली है। इस दौरान अल्पसंख्यक बिभाग जिला अध्यक्ष वकार खालिक, महानगर उपाध्यक्ष सौरभ पोरबाल, महानगर कोष अध्यक्ष अमित पचौरी, इबनेहसन अंसारी, सेबादल से नुरूल हूदा लाला राइन गांधी, समीर शुक्ला, राहुल यादव, ंसत कुमार, नौशद कुरैशी आदि मौजूद रहे।