Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान मेले में उठी जल समस्या

किसान मेले में उठी जल समस्या

2017.05.17 13 ravijansaamna
किसान मेले के मंच पर मौजूद डीएम नेहा शर्मा, साथ अन्य अधिकारी

किसान मेला में डीएम ने किसानों को जल संचयन के लिए किया प्रेरित
खंड विकास कार्यालय के परिसर में आयोजित किया गया किसान मेला
टूंडला, जन सामना संवाददाता। आज बुधवार को खंड विकास कार्यालय परिसर में किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम ने किसानों को जल संचयन के लिए प्रेरित किया। वहीं जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जल पुरूष कहे जाने वाले राजेन्द्र कुमार को भी जिले में लाने की तैयारी प्रशासन द्वारा कही गई। किसाने मेले का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि जल ही जीवन है। जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति जानता है कि जल दोहन नहीं करना चाहिए। बावजूद इसके बडी तेजी से जल का दोहन हो रहा है और जमीन में जल की कमी होती जा रही है। जिसके चलते किसान कमी फसल बर्बाद हो रही है। वहीं लोग पीने के पानी तक को परेशान होने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जल पुरूष कहे जाने वाले राजेन्द्र कुमार को फीरोजाबाद में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने राजस्थान जैसे प्रदेश में नदियां खोजकर लोगों की प्यास बुझाने का काम किया है। प्रशासन की कोशिश रहेगी कि उन्हें इस जिले में लाकर लोगों को जागरूक किया जाए। साथ ही पानी बचाने की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि बूंद-बूंद को सहेजकर रखने से ही घडा भरता है। प्रत्येक व्यक्ति द्वारा मकान बनाने के समय वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जरूर लगवाए। वहीं ग्रामीण बरसात के पानी को सहेजकर रखें। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडे, जिला उद्यान अधिकारी बलजीत सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र हजरतपुर प्रभारी डाॅ. तेजप्रकाश यादव, जिला मत्स्य अधिकारी किशन शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. प्रभंजन शुक्ला, बीडीओ प्रतिमा निमेष, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सत्यवीर यादव समेत अन्य अधिकारी और काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।