Saturday, April 5, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुण्यतिथि पर याद किये भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी

पुण्यतिथि पर याद किये भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। अटल जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि अटल जी अपने नाम के ही अनुरूप अटल रहे। उन्होंने अपनी आखिरी सांस तक सिर्फ देशहित का ही ध्यान रखा। अपने कार्यो और व्यवहार से वो सदैव अजातशत्रु रहे। कार्यक्रम में सदर विधायक हरीशंकर माहौर, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, रुपेश उपाध्याय, हरीशंकर राना, ब्रजेश चौहान, विष्णु बघेल, विवेक वार्ष्णेय, राजकुमार शर्मा, सुनीता वर्मा, सुचेता जन, स्मृति पाठक, प्रमोद कुमारी सेंगर, अशोक गोला, अंकुश गौड़ आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।