Tuesday, April 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का किया प्रचार

केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का किया प्रचार

2017.05.17. 1 ssp news ssp bjpकानपुर, जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष मना रही है इसमें पार्टी ने प्रत्येक वार्ड के सभी बूथों तक जाकर जनता से मिलकर सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो को जनता को बताने का काम करने हेतु अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों को विस्तारक के रूप में भेजा है।
इसी क्रम में भाजपा के विस्तारक की भूमिका का निर्वहन करते हुये श्यामनगर मंडल के वार्ड 53 में जनता से सम्पर्क और संवाद जिला मंत्री (दक्षिण) संजय कटियार की अगुवाई में सेक्टर प्रमुख पुनीत त्रिपाठी, आलोक वर्मा, हितेन्द्र द्विवेदी, गुंजा साहू, रजनीश राजपूत, संदीप राजपूत और गुड्डू बाजपेयी ने किया। इस मौके पर केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में क्षेत्रीय लोगों को विस्तार से बताया गया।