Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चाचा का हत्यारोपी पुलिस हिरासत में

चाचा का हत्यारोपी पुलिस हिरासत में

2017.05.21 09 ravijansaamnaकानपुर/घाटमपुर, शीराजी। पतारा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम तिलसड़ा में बीती रात रामकुमार की उसके भतीजे मनोज ने कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी थी। हत्या की सूचना के बाद सक्रिय हुई घाटमपुर पुलिस ने ताबड़ तोड़ छापे के बाद आज रविवार की सुबह करीब छः बजे हत्यारोपी भतीजे मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। बारह घण्टे के अन्दर आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। ज्ञात हो कि शनिवार देर शाम नीम के पेड़ के विवाद मंे भतीजे मनोज ने कुल्हाड़ी से चाचा रामकुमार को काट डाला था। जिसके बाद सी0ओ0 राजेश पाण्डेय, एस0एच0ओ0 संजय त्यागी, के निर्देशन में पतारा चैकी इंचार्ज योगेन्द्र सिंह सोेलंकी व एच0सी0पी0 कृष्ण कुमार, सिपाही मो0 फरीद, प्रदीप मिश्रा, योगेन्द्र सिंह, जय किशोर रविन्द्र सिंह व हंसराज की टीम ने लगातार छापामारी कर सफलता पाई।