Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला जज ने संविधान दिवस पर दिलाई शपथ

जिला जज ने संविधान दिवस पर दिलाई शपथ

कानपुर देहात। उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशों के अनुपालन में संविधान दिवस के सुअवसर पर जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा के निर्देशन में दिनांक 26 नवंबर 2021 को प्रातः 10ः00 बजे जिला एवं सत्र न्यायालय के सभागार में संविधान दिवस का आयोजन किया गया, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण साक्षी गर्ग के द्वारा सभा का संचालन किया गया, संविधान दिवस के सुअवसर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात द्वारा प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय राजेश कुमार प्रथम, स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष महेंद्र कुमार आर्य की उपस्थिति में संविधान की प्रस्तावना का पाठन एवं संविधान में लिखित मूल कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई एवं अपने संबोधन में संविधान की महत्ता के अपने जीवन में आदर्शित करने हेतु बताया गया।आयोजन में सम्मानित न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण साक्षी गर्ग के द्वारा कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित सम्मानित न्यायिक अधिकारी गण एवं समस्त कर्मचारीगण को धन्यवाद संबोधित किया गया।