Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऊंचाहार फतेह करके पार्टी को सौगात दें, भाजपा कार्यकर्ता

ऊंचाहार फतेह करके पार्टी को सौगात दें, भाजपा कार्यकर्ता

पवन कुमार गुप्ता, रायबरेली। जनपद की ऊंचाहार विधानसभा सीट पर भाजपा पहली बार विजय पताका फहराने के लिए इस बार कमर कस चुकी है।अब कार्यकर्ताओं की परीक्षा है। उन्हें इस बार ऊंचाहार में विजय दिलाकर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को सौगात देना है। यह विचार बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सत्या कुमार ने यहां व्यक्त किए। ऊंचाहार विधानसभा में कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सत्या कुमार थे। ऊंचाहार विधानसभा के चारों मंडलों के बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरते हुए कहा कि हम ऊंचाहार में निरंतर वोटों से आगे बढ़ रहे हैं और अब की बार ऊंचाहार विधानसभा पर विजय पाना ही हमारा लक्ष्य है। जिस तरीके से केंद्र में मोदी जी और राज्य में योगी जी निरंतर समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे हुए व्यक्तियों के लिए काम सड़क का निर्माण और ब्रिज का निर्माण अनेकों अनेक प्रकार के विकास कार्य हो रहे हैं। साथ ही साथ भगवान श्री राम जी का भव्य राम मंदिर का निर्माण काशी विश्वनाथ में कॉरिडोर का निर्माण आर्थिक रूप से भारत 12 वें स्थान पर था जो आज पांचवे स्थान पर है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता दिनेश त्रिपाठी देवेंद्र सिंह, अभिलाष चंद्र कौशल, दल बहादुर सिंह, अशोक मौर्य, शैलेंद्र सिंह, विनायक सिंह, गुड्डू यादव, अनुराग मिश्रा आदि लोग रहे।