Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 3 दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

3 दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

हाथरस। एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क वास करता है। इस कथन को चरित्रार्थ करते हुए सेंट आर. एच. कान्वेंट स्कूल लक्ष्मी नगर के प्रांगण में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल डायरेक्टर अजय गौड़ व शिक्षा से सेवानिवृत्त मेहंदी हसन के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। प्रतियोगिता में नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग करके अपनी क्षमता और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में समस्त बच्चों को चार हाउसों में बांटा गया जिसमें थे टैगोर हाउस, विवेकानंद हाउस, लक्ष्मीबाई हाउस एवं मदर टेरेसा हाउस। इन हाउसों के माध्यम से बच्चों को अनेक खेल खिलाए गए। जिसमें कबड्डी, खो खो, टग ऑफ वॉर, मेडक रेस, घोड़ा रेस, लेमन रेस, म्यूजिकल चेयर, रस्सी कूद एवं अनेक गेम खिलाए गए जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का बढ़-चढ़कर कौशल दिखाया।
इस अवसर पर डायरेक्टर अजय गौड़ ने कहा कि खेलों से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है तथा बच्चों में नेतृत्व की भावना विकसित करने के लिए यह आवश्यक है एवं शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग है तथा बच्चों को खेलों में उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। तीन दिवसीय प्रतियोगिता समापन करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रमिला गौड ने कहा कि मस्तिष्क के विकास का साधन यदि शिक्षा है तो शारीरिक विकास का साधन खेल है। इससे बच्चों में मित्रता का भाव जागृत होता है।
मेहंदी हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि है खेल नियमित रूप से मनोरंजन और शारीरिक गतिविधियों को प्राप्त करने का अच्छा साधन है। यह चरित्र और अनुशासन को बनाए रखने में काफी होता है। जो हमें पूरे जीवन भर थामें (पकड़े) रहता है। खेल हमें सक्रिय बनाते हैं और हमें ऊर्जा और ताकत देते हैं इसलिए शिक्षा के साथ बच्चों को आउटडोर एवं इंडोर खेलों को भी अपनी शिक्षा के साथ शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम में मोहित गौड़,  रेनू सारस्वत,  राधिका शर्मा,  रिंकी अग्रवाल,  ज्योति शर्मा, प्रगति गोस्वामी, राखी कश्यप, भावना, नेहा, श्रीमती राजेश गोस्वामी, संतोष गोस्वामी, बंटी,  मुंद्रा गुप्ता,  नूतन शर्मा आदि मौजूद थे।