Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सैफई में कवि सम्मेलन का आयोजन

पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सैफई में कवि सम्मेलन का आयोजन

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कवियों को किया सम्मानित

इटावा । चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस किसान दिवस के रुप में मनाया गया।इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें देश के ख्याति प्राप्त कब कवि विष्णु सक्सैना अलीगढ़, दिनेश रघुवंशी फरीदाबाद, शबीना अदीब कानपुर, डॉ राजीव राज, शंभू शिखर बिहार, सपना सोनी दौसा राजस्थान, सतीष मधुप मैनपुरी, योगिता चौहान एटा, शिवालिनी यादव मैनपुरी, इटावा डॉक्टर सुरेश अवस्थी कानपुर आदि ने भाग लिया और अपनी कविताओं रचनाओं से जहां हंसी ठिठोली की वही किसानों की दशा का वर्णन किया।चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हमरा में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद शिवपाल सिंह यादव ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने सभी कवियों को शाल उढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्य्रकम में अजंट सिंह यादव, प्राचार्य डॉ फतेह बहादुर यादव, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, डॉ ब्रजेश यादव, डॉ अरविंद यादव, अजेंद्र सिंह गौर, खन्ना यादव, ऋषभ यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, फराह नाज, विद्याकान्त यादव, सुनील यादव, अनुज मोंटी यादव, पूर्व एमएलसी सुभाष यादव, आशीष पटेल, धीरेंद्र यादव, राजवीर बाबा, इन्द्रजीत यादव, अनवार हुसेन मौजूद रहे।

कवि सम्मेलन की शुरुआत राजस्थान की कवियत्री सपना सोनी ने सरस्वती वंदना ‘शारदे बंदन है शत बार, हाथ जोड़कर विनती करने आई तेरे द्वारा से की। मंच का संचालन सतीश मधुप ने किया। अन्य कवियों ने भी अपनी रचनाओं की शानदार प्रस्तुति दी।