Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापारियों ने पदयात्रा निकाल नगर निगम प्रशासन को कराया ताकत एहसास

व्यापारियों ने पदयात्रा निकाल नगर निगम प्रशासन को कराया ताकत एहसास

फिरोजाबाद। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक पदयात्रा घंटाघर चौराहे से निकाली गई। जो कि नगर निगम पहुंच धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गई। व्यापारियों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। उनके आश्वासन के बाद व्यापारियों का धरना समाप्त हो गया। व्यापारियों की विशाल पदयात्रा घंटाघर चौराहे से शुरू हुई। जो कि सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, गंज चौराहा, सेंट्रल चौराहा, रानीवाला मार्केट, गांधी पार्क चौराहा, बस स्टॉप के सामने सुभाष पार्क चौराहा आगरा गेट होते हुए नगर निगम पर पहुंचकर धरना के रूप में परिवर्तन हो गई। पदयात्रा में व्यापारी नगर निगम के खिलाफ आक्रोश प्रकट कर रहे थे। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि जिन व्यापारियों के द्वारा दिए गए टैक्स से नगर निगम के विकास कार्य एवं अन्य कार होते हैं। उन्हीं व्यापारियों की समस्याओं को नगर निगम प्रशासन अनदेखा कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज व्यापार मंडल द्वारा पदयात्रा निकाल नगर निगम प्रशासन को अपनी ताकत का एहसास कराया गया। साथ ही नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा एवं महापौर नूतन राठौर से व्यापारियों की समस्याओं को जल्द ही समाधान कराने की मांग की।संयुक्त महामंत्री रामबाबू झा ने कहा कि व्यापार मंडल की मांगों को नगर निगम 15 दिन के आश्वासन में नहीं मानता है। तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय सभी व्यापारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। पदयात्रा में मदनलाल वर्मा, हरिशंकर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, महेश दीक्षित, सुफियान कुरैशी, सुभाष यादव, अनिल गुप्ता, अमीना, परशुराम लालवानी, अर्जेश उपाध्याय, राकेश शर्मा, रमाशंकर यादव दादा, पारुल गुप्ता, अभिषेक जैन, मोनू, सौरभ वर्मा, राहुल अग्रवाल, राकेश बाबू शर्मा, पंकज यादव, मनोज कटारिया, समसुल सिद्दीकी, सुनील चौहान, गौरव जैन, मूलचंद कुशवाहा, ओमप्रकाश राठौर, चित्रांश जैन, मुकेश शर्मा, सोनवीर सिंह राजपूत, शांति स्वरूप, अजीत लहरी, मनोज चंद्रा, विवेक कौशल, दीपक गुप्ता, दीपक अग्रवाल, विकास जैन, प्रताप सिंह, पारस जैन, लकी वर्मा, कामरान कुरेशी, अनीश खान, नाजिम खान, आमिर खान, नूरनबी, विमल यादव, विष्णु गुप्ता, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।