Thursday, May 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » केंद्रीय मंत्री ने वर्चुअल के माध्यम से चंदौली सकलडीहा मार्ग पर बने आरओबी का किया उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री ने वर्चुअल के माध्यम से चंदौली सकलडीहा मार्ग पर बने आरओबी का किया उद्घाटन

चंदौली। महेंद्र नाथ पांडेय स्थानीय सांसद/ केंद्रीय मंत्री भारी उद्योग, भारत सरकार ने सैयदराजा चंदौली मझवार सेक्सन के अंतर्गत चंदौली सकलडीहा मार्ग पर नव निर्मित व बहु प्रतीक्षित रेलवे ऊपरगामी सेतु (आरओबी) का वर्चुअल माध्यम से जन सामान्य के लिए लोकार्पण किया। आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज बड़ा हर्ष का दिन है कि वर्षों से प्रतीक्षित यह आरओबी आज जन सामान्य के लिए समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्मित होने से यहां की जनता को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। चंदौली के नागरिकों को इसका भरपूर लाभ मिलता रहेगा। कहा कि तमाम बाधाओं के बाद भी आज यह पुल बनकर तैयार हो गया है और जनता को समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि तकनीकी कारणों से यह पुल अभी पैदल आने जाने के लिए सुगम रहेगा। 15 दिन बाद हल्के वाहनों एवं 25 दिन बाद बड़े वाहनों का आवागमन शुरू हो जायेगा।चंदौली मझवार सकलडीहा ऊपरगामी इस सेतु के निर्माण की कुल लागत रू0 3347.03 लाख है। इस सेतु की कुल लम्बाई 632.68 मीटर है। इस सेतु की स्वीकृति 2017 में प्राप्त हुई थी और निर्माण कार्य जनवरी, 2018 से प्रारंभ हुआ था और 31 दिसम्बर, 2021 को सेतु का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया। इस सेतु में रेलवे का भाग 63.48 मीटर एवं बायडक्ट भाग की लंबाई 569.2 मीटर है।
उपरगामी सेतु (आरओबी) लोकार्पण कार्यक्रम में जिलाधिकारी संजीव सिंह, विधायक चकिया शारदा प्रसाद, मुगलसराय विधायिका श्रीमती साधना सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह और अनेक वरिष्ठ पदाधिकारीगण की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान विधायक गणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। जिलाधिकारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जी के प्रयास से यह आरओबी बनकर तैयार है जिसका आज लोकार्पण सम्पन्न हुआ है।इस सेतु के निर्माण में मंत्री जी का हमेशा सक्रिय सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा।