Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गंगा दशहरा के पावन पर्व पर 51 हजार मी0 की चुनरी समर्पित की जाएगी: अरुणपुरी चैतन्य जी

गंगा दशहरा के पावन पर्व पर 51 हजार मी0 की चुनरी समर्पित की जाएगी: अरुणपुरी चैतन्य जी

2017.06.02 06 ravijansaamnaकानपुर, स्वप्निल तिवारी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मां गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष बालयोगी अरुणपुरी चैतन्य जी ने बताया की इस वर्ष घाटों में कम जल प्रवाह होने के कारण घाट जाकर मां गंगा के पावन चरणो में 51 हजार मी0 की चुनरी समर्पित की जाएगी। ब्रह्मावर्त घाट पर कल 3 जून शनिवार को प्रातः 07ः30 बजे से मां गंगा की पूजा अर्चना के साथ चुनरी चढ़ाने का कार्य शुभारंम्भ किया जायेगा और विभिन्न घाटों पर पूजा आरती अभिषेक एवं चुनरी समर्पित करते हुये सायं 06ः00 बजे ड्योढ़ी घाट, महाराजपुर में सम्पूर्ण होगा। प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से बालयोगी अरुणपुरी चैतन्य जी (सिद्धनाथ धाम), रमेश पूरी (आनंदेश्वर मठ), नीत कुमार ’नितिन’, संजय त्रिवेदी, संजय कनौडिया, विजय चैरसिया, विनोद गुप्ता, राम प्रकाश कुशवाहा, ड़ॉ0 शोभा मिश्रा, कामिनी अग्निहोत्री, आशीष ठाकुर, संकल्प श्रीवास्तव, पंकज दीक्षित, अतुल शुक्ला और सनी सागरी आदि शामिल रहे।