Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खून से लथपथ पड़े मजदूर को पहुंचाया अस्पताल

खून से लथपथ पड़े मजदूर को पहुंचाया अस्पताल

हाथरस। शहर के आगरा रोड सादाबाद गेट पुलिस चौकी के निकट बीती रात्रि के समय 40 वर्षीय एक मजदूर विनोद पुत्र सेवाराम को अज्ञात वाहन द्वारा रौंद दिये जाने के परिणाम स्वरूप वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घायल मजदूर सड़क किनारे पड़े हुए मदद के लिए तड़प रहा था और रात के अंधेरे में जब कोई मदद करने नहीं पहुंचा तो वहां से गुजर रहे वरिष्ठ व्यापारी नेता योगा पंडित के सुपुत्र एवं युवा भाजपा नेता करण शर्मा द्वारा उक्त घायल को तत्काल रात्रि में ही जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
उक्त मजदूर विनोद का एक पैर पूरी तरह से कुचल गया है तथा वह कहां का रहने वाला है यह पता नहीं चल पा रहा है। मौके पर मौत से संघर्ष कर रहे इस व्यक्ति को समाजसेवी व्यापारी नेता योगा पंडित के पुत्र युवा भाजपा नेता करण पंडित ने बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली के क्राइम निरीक्षक मणिकांत शर्मा पहुंच गए तथा चिकित्सकों की मानें तो विनोद का एक पैर काटना पड सकता है। चिकित्सक उसे दिल्ली के लिए रैफर करना चाहते हैं। लेकिन विनोद के परिवार के लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस भी परेशान है। क्योंकि विनोद कहां का रहने वाला है। तमाम प्रयासों के बाद विनोद के घर का पता नहीं चल पा रहा है। घायल विनोद को रात्रि में ही उपचार हेतु बागला जिला अस्पताल पहुंचाने पर लोगों द्वारा युवा भाजपा नेता करण पंडित की सराहना की जा रही है।