Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनपदस्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी/कृषि निवेश मेला प्रर्दशनी में आए सैकड़ों किसान

जनपदस्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी/कृषि निवेश मेला प्रर्दशनी में आए सैकड़ों किसान

2017.06.02 14 ravijansaamnaकृषि व किसान विकास के लिए खरीफ गोष्ठी व मेले से महत्वपूर्ण जानकारियां लेकर जाए किसान: डीएम
सरकार की परिकल्पना वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी से अधिक कर समृद्धिशाली बनाना है: डीएम
भगवान के बाद किसान को भी भगवान व अन्नदाता के रूप में भी जाना जाता हैः विधायक
केन्द्र में मोदी व प्रदेश में योगी दोनो सरकारों का उद्देश्य किसानों को सशक्त व समृद्धिशाली बनाना: प्रतिभा शुक्ला
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विकास भवन के सभाकक्ष जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी/कृषि निवेश मेला प्रर्दशनी का फीता काटकर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व विधायक अकबरपुर रनियां प्रतिभा शुक्ला ने उद्घाटन किया तथा गोष्ठी का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ भी किया। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि किसान खरीफ अभियान की सफलता के लिए कृषि विभाग तथा प्रदेश कृषि नीति द्वारा बताए गए दिशा निदेर्शो व आधुनिक तरीके से कृषि कर कृषि उपज व उत्पादन बढ़ाकर कृषि व किसान विकास समृद्धि मे आगे आए। किसानो के लिए कठिनाई मुश्किलें, बाधाएं आती रहती है परन्तु वह बाधाओ से विचलित हताश न हो। कोई न कोई रास्ता निकालकर कृषि विकास कर अग्रिम स्थान प्राप्त करते है किसानो के विकास, उत्थान तथा उन्नयन के प्रति देश व प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन पूरी तरह से संवेदनशील है। सरकार की परिकल्पना है कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी से अधिक कर समृद्धिशाली व सशक्त बनाना है। अर्थ व्यवस्था में कृषि का रोल है। सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी, लाभपरक योजनाओ का किसान बढ़चढकर लाभ ले। किसान व्यवसाय से अधिक कृषि अपनी संस्कृति समझे तथा प्रगतिशील किसान बनने की ओर अग्रसर निरन्तर है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जनपद मे कृषि विकास की असीम संभावना है। आधुनिक तकनीकी उन्नतिशील बीज, खाद आदि उपयोग कर उपज बढ़ाए तथा किसान कहने और कहलाने मे गर्व महसूस करे। उन्होंने कहा कि किसान कृषि विविधिकरण के माध्यम से खेती करें और उसकी आय कैसे दोगुनी हो इस पर चिंतनमंथन व कार्य करें। मत्स्त्य पालन, पशुपालन आदि को भी अपनायें, उन्होंने उपनिदेशक कृषि से कहा कि वे खरीफ की फसल वृद्धि के लिए एक कन्ट्रोल रूम भी खोल दे वहां पर एक फोन व स्टाफ पूरी तरह सक्रिय करे। किसानों की जो भी समस्यायें आये उसको लिखकर उसका निस्तारण किया जाये। उन्होने अधिकारियों से कहा कि किसानों को मंच के माध्यम से जो मोबाइल नंबर नोट कराया है उसको किसानों की समस्या के निस्तारण के लिए अवश्य उठाये। उन्होंने कहा जिन किसानों ने गेंहू क्रय केन्द्रो पर नही दिया है वो क्रय केन्द्रों पर गेंहू पहुंचाकर जनपद में गेंहू क्रय की खरीददारी को उच्च स्तर पर पहुंचाये। जनपद में उन्नतिशील बीज व खाद, कृषि रसायन की कोई कमी नही है। उन्होंने सिचांई अभियंता को निर्देश दिये कि वे सिल्ट सफाई कराकर दूरदारज के किसानों को पानी मुहैया कराये। इसके अलावा जो खराब ट्रान्सफार्मर है उसको विद्युत विभाग तत्काल ठीक करायें। अकबरपुर रनियां विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि भगवान के बाद किसान को भी भगवान व अन्नदाता के रूप में जाना जाता है। प्रधानमंत्री के बजट में 76 प्रतिशत बजट किसानों के विकास के लिए रखा गया है। केन्द्र में मोदी और प्रदेश में योगी दोनो सरकारों का प्रयास है कि किसान भाईयों की मालीहालत ठीक हो। किसान जागरूक हो तथा अपनी फसल को उपजाकर अपनी आय बढ़ायें। किसी प्रकार की आपदा आती है तो उसका अनुदान बिना किसी भेदभाव के सभी को मिलेगा। फसल बीमा किसानो के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होनंे कहा कि किसान जैविक खादांे का प्रयोग करें। रसायनिक खादो की जहां जरूरत हो वही करे इसके अलावा पानी का पूरी तरह सदुपयोग करे। उपनिदेशक कृषि आर0के0 तिवारी ने कहा कि खरीफ अभियान के अन्तर्गत विकासखण्डवार लक्ष्य आच्छादन किया गया है। जिसमें वर्ष 2017-18 उत्पादन लक्ष्य 250819 मै0टन एवं तिलहन उत्पादन 471 मै0टन निर्धारित किया है। किसान लक्ष्यों को प्राप्त करने में आगे आएं। किसान विविधीकरण खेती को अपनाएं तथा अपनी उपज बढ़ाए। इसके अलावा कृषि वैज्ञानिको द्वारा नित खोज किए जा रही है आधुनिक खेती कृषि उपकरण यंत्र आदि को भी जाने तथा उसके अनुरूप खेती करे। खरीफ उत्पादन कार्यक्रम शासन द्वारा जारी कर दिया गया है लक्ष्य के अनुरूप खरीफ फसल वृद्धि के समुचित उपाय किए जाएं। ऐसी फसलो केा अधिक बोए जिससे खरीफ फसल उत्पादन मे वृद्धि हो। किसान व कृषि समृद्धि विकास की ओर बढ़े। कार्यक्रम को समाजसेवी बउवा पाण्डेय पूर्व कुलपति चन्द्रशेखर एमएम अरोड़ा आदि ने भी सम्बोधित किया। डीडीओ/प्रभारी सीडीओ आरआर मिश्रा, परियोजना निदेशक विवेक त्रिपाठी, उपनिदेशक कृषि आरएस तिवारी, एआर कोपरेटिव रमेश कुमार गुप्ता, कृषि वैज्ञानिकों डा0 अभिमन्यु यादव फसल सुरक्षा, डा0 अरविन्द कुमार, अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई डी0के0 तिवारी, उद्यान निरीक्षक चन्द्रभान सिंह, रूपेन्द्र कुमार, डीसी मनरेगा एसके सिंह, अधिशाषी अभियंता डीके तिवारी, कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी केएस यादव, अधिशाषी अभियंता विद्युत एससी शर्मा, पीओ नेडा, आदि ने भी अपने विचार रखे। कृषि गोष्ठी मे कई किसानो, प्रधानो द्वारा भी अपने विचार रखे गए। किसानों ने महत्वपूर्ण सुझावों आदि से अवगत कराया। इस मौके पर सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार आदि सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व गणमान्य जन उपस्थित थे। कृषि गोष्ठी व किसान मेले मे किसानो को कृषि संबध्ंाी लिटरेचर सबका विकास सबका साथ आदि भी निःशुल्क वितरित की गयी। किसान मेले व प्रर्दशनी को विधायक प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने उद्यान, मत्स्य, वन, कृषि, पशु पालन, भूमि सुधार विभाग की स्टाल को देखा तथा संबंधित को उचित दिशा निर्देश भी दिए। किसान मेले व प्रर्दशनी मे कृषि विभाग द्वारा भी कृषि विकास लिटेªचर दिया गया। इसके अलावा आधार कार्ड किसानों के हाथों के फिगर लिए गये तथा कई लोगों ने अपना संशोधन भी कराया। किसान मेले और गोष्ठी में जनप्रतिनिधि विधायक प्रतिभा शुक्ला व जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा 100 से अधिक किसानों को उर्द, तिल, सोयाबीन के मिनीकिट एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी दिया गया।