Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवक की गोलीमार कर हत्या

युवक की गोलीमार कर हत्या

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज क्षेत्र के कबीरपुर स्थित एक कबाड़े की दुकान के पीछे एक युवक की विगत रात्रि में अज्ञात लोगो ने गोलीमार कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने षव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेने के बाद घटना की पूछताछ कर रही है। जनपद मैनपुरी के थाना ओछा क्षेत्र पडरिया चैराहा निवासी विकास उर्फ बुलबुल पुत्र अनेक सिंह सिरसागंज कबीरपुर के समीप एक कबाडे की दुकान पर काम करता था। विगत रात्रि में अज्ञात लोगो ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह लोगों को जागने पर हो सकी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी मैनपुरी से जिला अस्पताल पहुंच गये। परिजनों ने अज्ञात लोगो के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने संदेह होने के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है। लोगों में चर्चा भी कि रात्रि में कुछ लोगों से शराब पीने को लेकर कहासुनी हो गयी थी।