Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बुरे वक्त पर महिला की मदद करना विधवा महिला को पड़ा मंहगा

बुरे वक्त पर महिला की मदद करना विधवा महिला को पड़ा मंहगा

कानपुर। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले स्व0 राजीव अरोड़ा की पत्नी मंजू अरोड़ा के मकान में प्रियंका भोला व उसके पति गुलशन भोला ने बुरी नीयत से महिला को असहाय देखकर उसके मकान में जबरन कब्जा कर लिया।जानकारी करने पर पता चला कि प्रियंका भोला ने मंजू अरोड़ा का मकान कुछ दिनों के लिए रहने को मांगा था। जिस पर मानवता दिखाते हुए मंजू अरोड़ा ने अपना मकान 1 महीने के लिए प्रियंका भोला को दे दिया था। एक महीना बीत जाने के बाद मंजू अरोड़ा ने मकान खाली करने को कहा तो प्रियंका भोला ने अपनी परेशानी बताते हुए 1 महीने और रहने की मोहलत मांगी मंजू अरोड़ा ने महिला को परेशान देख उसे और 1 महीने की मोहलत दे दी। जिसके कुछ दिनों बाद ही कोरोना महामारी के चलते शहर में लॉकडाउन लग गया। जिसके बाद प्रियंका ने यह बोलकर मकान खाली नहीं किया कि अब लॉकडाउन जैसे समय पर मैं कहां जाऊंगी उस समय पर भी मंजू अरोड़ा ने महिला की परेशानी देखते हुए अपना मकान खाली नहीं कराया देखते ही देखते लगभग डेढ़ साल बीत गया और प्रियंका भोला ने बुरी नियत से मकान पर कब्जा कर लिया और मकान खाली नहीं किया। जिसके बाद मंजू अरोड़ा ने जैसे तैसे कर अपना मकान प्रियंका भोला से खाली करवा लिया। जिसके बावजूद प्रियंका भोला व उसके पति गुलशन भोला ने महिला के घर का ताला तोड़कर उसके घर में दोबारा से जबरन कब्जा कर लिया ।जिसके बाद महिला ने जगह जगह पुलिस व प्रशासन के पास जाकर मदद मांगी पर अफसोस महिला को हर जगह से खाली हाथ वापस लौटना पड़ा कहीं से भी महिला को कोई मदद ना मिली जिसका फायदा उठाकर प्रियंका भोला ने महिला के घर के अंदर रखा गृहस्थी का सारा सामान धीरे धीरे चोरी से निकाल कर बेच दिया। जिसके वीडियो पीड़ित महिला ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से खींच कर अपने पास रख लिए । बावजूद पीड़ित महिला मंजू अरोड़ाए कि पुलिस द्वारा अब तक कोई मदद नहीं की गई व साथ ही उच्च अधिकारियों ने भी महिला की अब तक एक ना सुनी।काफी समय से परेशान मंजू अरोड़ा ने रविवार के दिन अपने मकान को खाली पाकर उसमें कब्जा कर लिया। जिसके बाद प्रियंका भोला और उसके पति गुलशन भोला ने बगल वाली छत के रास्ते फांद कर घर के अंदर जबरन घुसकर मकान के अंदर रह रही मंजू अरोड़ा की 17 वर्षीय पुत्री मुस्कान अरोड़ा पर हमला कर दिया। जिसे देख मंजू अरोड़ा ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बावजूद अब तक पीड़ित महिला की कोई मदद नहीं हुई।