Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सघन कुष्ठ रोगी खोज अभियान 1 फरवरी से,आशा कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

सघन कुष्ठ रोगी खोज अभियान 1 फरवरी से,आशा कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

हाथरस। जनपद में कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए कल 1 फरवरी से सघन कुष्ठ रोगी खोजी अभियान चलाया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिले में अभियान चलाकर कुष्ठ रोगी खोजे जाएंगे।एसीएमओ व जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. मधुर कुमार के बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी के निर्देशन में अभियान चलाया जाएगा। डॉ. मधुर कुमार के अनुसार कुष्ठ रोग एक संक्रामक रोग है जो बैक्टिरिया के कारण होता है। यह मुख्य रूप से चमड़ी एवं तंत्रिकाओं को प्रभावित करता है। यह रोग धीरे-धीरे बढ़ता है और कुछ वर्षों में लोगों को पूरी तरह से कुष्ठ रोग के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। यदि शुरुआत में ही रोग का पता चल जाए और उसका समय से उपचार शुरू कर दिया जाए तो रोगी को दिव्यांगता से बचाया जा सकता है।डॉ. कुमार ने बताया कि एक्टिव केस डिटेक्शन एन्ड रेगुलर सर्विलेंस क्रियान्वयन के लिए क्षेत्रीय सर्वे होना प्रस्तावित है। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हसायन, सिकन्द्राराऊ, मुरसान और महौ में सर्वे के लिए प्रशिक्षण शनिवार को दिया जा चुका है। सासनी और हाथरस शहर की आशा कार्यकर्ताओं को आज प्रशिक्षित किया गया। 1 फरवरी से माईक्रोप्लान के अनुसार टीमों द्वारा सर्वे का कार्य शुरू किया जाएगा।
कुष्ठ रोग के लक्षण-त्वचा पर थोड़े लाल, हल्के धब्बे होना। हाथ या पैर की उंगली का सुन्न होना। त्वचा के बाल झड़ने जैसी समस्या पैदा होना। कोई नुकीली चीज चुभाने पर भी अहसास न होना। शरीर पर जगह-जगह चकत्ते पड़ना। पलकें सामान्य से कम झपकना।