Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सैफई खानदान का एक ही नारा है, सबका साथ और सैफई का विकास- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सैफई खानदान का एक ही नारा है, सबका साथ और सैफई का विकास- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गुंडा टैक्स वसूली होती थी, केवल एक खानदान की बपौती बनकर इटावा रह गया था

इटावा।विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख पर जमकर तंज कसे। कोरोना महामारी में इटावा के लोगों के लिए इलाज की व्यवस्था कराने समेत गुंडागर्दी समाप्त करने का दावा किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा सदर, भरथना और जसवंतनगर सीट से भाजपा प्रत्याशियों के लिए जीत की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना महामारी में इटावा आया था तब यहां के लोगों की इलाज की व्यवस्था की थी। आप लोग बताइए भाजपा की सरकार ने यहां पर कितना काम किया है। जो लोग अपने आप को इटावा की बपौती बताते हैं, वह देखने भी नहीं आए। पांच साल पहले इटावा में क्या होता था, बेटियां सुरक्षित नहीं थी, व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। यहां गुंडा टैक्स वसूली होती थी, केवल एक खानदान की बपौती बनकर इटावा रह गया था। जिसकी जमीन पर निगाह पड़ जाती थी उसपर कब्जा हो जाता था। प्रदेश सरकार में हमने बेटियों की रक्षा की, एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया। गुंडा टैक्स वसूली पर रोक लगाई और एंटी भू माफिया स्क्वायड का गठन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा में जनसभा में तंज कसते हुए कहा कि अब चाचा-भतीजे कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। सैफई खानदान का एक ही नारा है, सबका साथ और सैफई का विकास। उन्होंने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश पर निशाना साधा। कहा, सोचिए आज क्या स्थिति है, जिस मुलायम सिंह यादव के साथ शिवपाल सिंह यादव बराबर खड़े रहते थे, आज उस पार्टी में शिवपाल की दुर्गति कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार में एक करोड़ युवाओं को टेबलेट मोबाइल दिए गए हैं। दस मार्च के बाद अगली सरकार में भी हम 2 करोड़ युवाओं को टेबलेट देंगे। सपा सरकार ने वृद्धजनों विधवाओं दिव्यांगों की पेंशन बंद कर दी थी लेकिन हम एक करोड़ लोगों को पेंशन दे रहे हैं और उनके खाते में धन जा रहा है। कहा, एक तरफ भाजपा की सरकार डबल इंजन की सरकार है, जिससे किसानों युवाओं के चेहरे पर खुशहाली आई है। दूसरी तरफ परिवारवादी वंशवादी सैफई परिवार है, जिसमें गुंडागर्दी अराजकता अव्यवस्था फैलाई। हमने यूपी की पहचान विकास सुरक्षा के रूप में बनाई है।उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले दो चरणों में हम प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं, अगर इटावा कि तीनों सीटें भाजपा को मिल जाएंगी तो मान लीजिए प्रदेश में 325 सीटें भाजपा जीत कर आ रही है। अब आप सबको एक मजबूत सरकार बनानी है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकार के लोगों को सैफई के बाहर कुछ नजर नहीं आता था। भाजपा सरकार सभी को मकान व राशन मुफत दिया है। जबकि पिछली सरकारों में सब खा लिया गया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सरिता भदौरिया के समर्थन में जसवन्त नगर प्रत्याशी विवेक शाक्य और भरथना प्रत्याशी सिदार्थ शंकर के समर्थन में इटावा के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को सांसद डॉ0 रामशंकर कठेरिया जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत पूर्व सांसद विधायक रघुराज सिंह शाक्य विधायक सावित्री कठेरिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमाकांत शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे श्रीकांत पाठक जिला महामंत्री शिवाकांत चैधरी अन्नु गुप्ता प्रशान्त राव चैबे विधानसभा संयोजक प्रमोद शर्मा कृष्ण मुरारी गुप्ता ब्लाक प्रमुख बढ़पुरा गणेश राजपूत युवा नेता इकदिल नगर पंचायत चेयरमैन सौरभ दीक्षित क्षेत्रीय महामंत्री विकास भदोरिया प्रदीप शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष शिव प्रताप राजपूत बादशाह राजपूत सर्वेश चैहान सागर दुबे हंसमुखी राम शरण गुप्ता आदि ने संबोधित किया।

हेली पैड पर स्वागत करने वाले
इटावा हेली पैड पर स्वागत करने वालो में पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव पूनम तिवारी व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष विक्रम स्वरूप अग्रवाल विवेक भदौरिया वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र गुप्ता पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार चैधरी पूर्व जिला अध्यक्ष शिव महेश दुवे पूर्व जिला अध्यक्ष अजय धाकरे वरिष्ठ नेता रमेश राजपूत जितेंद्र भदोरिया युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजू चैधरी जिला मंत्री डॉ ज्योति वर्मा अरविंद दीक्षित वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक रंजन गुप्ता महिला नेत्री नीतू नारायण मिश्रा पूर्व जिला महामंत्री सागर दुबे दिलीप मिश्रा गजेंद्र मिश्रा राहुल राजपूत हरि नारायण बाजपेई विस्तारक सौरव सिंह राजेश कुमार त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष सुशांत दीक्षित द्वित्तीय मंडल अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर इकदिल मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी बढ़पुरा मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा वसरेहर मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक चैबे महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बिरला शाक्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष मनीष बघेल विधान सभा मीडिया प्रमुख ओम रतन कश्यप महिला जिला प्रभारी सुप्रिया मिश्रा किसान मोर्चा जिला मंत्री अशोक चैहान दिनेश भदोरिया हरिशंकर चतुर्वेदी रंजीत वर्मा पूर्व नगर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा सुधीर वर्मा सभासद शरद बाजपाई प्रमोद राठौर अनंत बर्मा प्रशांत दीक्षित भाजपा नेता जसकरन सिंह कठेरिया धीर सिंह राजपूत अंशु दुबे नगर उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा अखिलेश कौशिक नगर कोषाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा नगर महामंत्री विवेक गुप्ता जितेंद्र राजपूत अमित कुमार युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष तरुण रंजन गुप्ता नगर मंत्री चंदन पोरवाल अंकुल चैहान सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता उपस्थित रहे।
मोटरसाइकिल के काफिले से रामलीला मैदान पहुंचे
इटावा रैली को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी जिसमें इटावा प्रथम मंडल अध्यक्ष सुशांत दीक्षित के नेतृत्व में 500 से अधिक मोटरसाइकिल का काफिला तलैया मैदान से वहीं द्वितीय मंडल अध्यक्ष अनुग्रह सेंगर के नेतृत्व में जीआईसी ग्राउंड से मोटरसाइकिल का काफिला रामलीला मैदान पहुंचा बढ़पुरा मंडल से जिला उपाध्यक्ष विवेक भदौरिया सागर दुबे मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल से योगी आदित्यनाथ को सुनने पहुंचे मोटरसाइकिल का काफिला रामलीला मैदान पहुंचा।