Wednesday, April 2, 2025
Home » मुख्य समाचार » सतीश तिवारी के नेतृत्व में हुआ प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन

सतीश तिवारी के नेतृत्व में हुआ प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन

ऊंचाहार, रायबरेली: विधानसभा चुनाव के दरमियान सतीश तिवारी के नेतृत्व में प्रबुद्ध वर्ग का सम्मेलन कर भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य को जिताने का संकल्प लिया गया। बताते चलें बीती शाम को तहसील मुख्यालय के सामने भाजपा कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र से ब्रह्मण समाज के लोगों को एकत्रित कर एक जुटता के साथ भाजपा को समर्थन देने की बात कही गई। ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में सांसद चंदौली व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और एमएलसी शिक्षक नोएडा चंद शर्मा मुख्य अतिथि रहे। मुख्य अतिथि के आगमन पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज सिर्फ सम्मान के लिए जाना जाता है और ब्राह्मण को सम्मान केवल भाजपा में ही मिला है। ब्रह्मण समाज को एक जुटता के साथ भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना चाहिए। पत्रकारों के सवाल जवाब में बताया कि भाजपा प्रचंड बहुमत से योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। हम सबको भयमुक्त होकर मतदान करना है। सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया और आने वाले पांच वर्षों के लिए भाजपा ने विकास का रोड मैप पहले से तैयार कर लिया है। ऊंचाहार से भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य को जिता कर मोदी और योगी को मजबूत करने का यही सही समय है। भारत वर्ष को फिर से विश्व गुरु बनाने की तैयारी हो रही है। आप मतदाताओं का सहयोग रहा तो सफलता जरूर मिलेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय सहसंयोजक अवध क्षेत्र भाजपा सतीश तिवारी, अध्यक्ष कमला कांत तिवारी,रोहनिया,गौरा मंडल इन्द्र कुमार शर्मा,अनूपअवस्थी,कृष्ण कुमार शुक्ला,विजय शुक्ला,गुड्डू तिवारी,रामफेर शुक्ला,राजमणि शुक्ला, आर के पांडेय,डॉक्टर विवेक ओझा,रामपदारथ,धर्मराज तिवारी,विपिन त्रिवेदी,रामानंद तिवारी,दुर्गेश मिश्रा सहित ऊंचाहार,जगतपुर,मंडल के सैकड़ों प्रबुद्घ जनों को संबोधित किया गया।