Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस सिलेंडर फटने से टीनशेड गिरा, एक श्रमिक घायल

कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस सिलेंडर फटने से टीनशेड गिरा, एक श्रमिक घायल

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र नगला भाऊ इंडस्ट्रियल एरिया में एक कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस लीक होने से टीनशेट गिरने से एक श्रमिक घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियाँ ने स्थिति पर काबू पाया।
थाना दक्षिण क्षेत्र नगला भाऊ स्थित श्री सत्यनरायन कोल्डस्टोर में आज उसक समय अचानक हड़कंप मच गया। जब स्टोर में अमोनिया गैस का सिलेंडर लीकेज जोरदार आवाज के साथ फट गया। वही टीनेशेड भी गिर गया। जिससे उसमें काम कर रहा एक श्रमिक घायल हो गया। घटना के बाद कोल्डस्टोर में काम कर रहे श्रमिकों में भगदड मच गयी। आस-पास के लोग भी एकत्रित हो गये। सूचना पर फायर बिग्रेट की गाडियां भी पहुंच गयी। समय रहते अमोनिया गैस के रिसाव पर काबू पा लिया। अन्यथा गंभीर हादसा होने की आशंका था। घायल श्रमिक को किसी निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। जहॉ स्थिति की जानकारी की गयी।