Monday, May 13, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुख्य सचिव ने अवध गर्ल्स पी0जी0 कॉलेज में किया मतदान

मुख्य सचिव ने अवध गर्ल्स पी0जी0 कॉलेज में किया मतदान

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने अवध गर्ल्स पी0जी0 कॉलेज स्थित मतदान केन्द्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस अवसर पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व मतदान का पर्व है, इसमें सभी लोगों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि हर मतदाता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है, जो उनके हितों की रक्षा करे। ऐसी सरकार जो प्रदेश का विकास, अच्छी शिक्षा एवं स्वास्थ्य दे सके। ऐसी स्वच्छ छवि वाली सरकार चुनने के लिए शत-प्रतिशत मतदान आवश्यक है, यह सुअवसर 05 वर्षों में एक बार ही मिलता है। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। प्रदेश के मतदाता के तौर पर उनकी आकांक्षा है कि हमारा प्रदेश देश में सबसे आगे हो। ऐसी सरकार आए जो प्रदेश को देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया के क्षितिज पर काफी आगे लेकर जाये। उन्होंने मतदाताओं से अपील की वह अपने-अपने घरों से निकलकर शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें।