Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छात्र की छात्रवृत्ति से रुपए निकालने का लगाया आरोप

छात्र की छात्रवृत्ति से रुपए निकालने का लगाया आरोप

सादाबाद| थाना सहपऊ क्षेत्र के गांव मढाभोज का किशोर सादाबाद राया रोड स्थित आरबीएस इंटर कॉलेज के 12वीं कक्षा का छात्र है।उक्त छात्र ने 14 फरवरी को गोविंद जन सेवा केंद्र शिव प्लाजा में अपना खाता चेक करवाया तो लोकवाणी संचालक ने उसका अंगूठा मशीन पर लगवाया। संचालक बोला तुम्हारे खाते में ₹135 हैं, तो उक्त छात्र को शक हुआ और उसने दूसरी लोकवाणी पर चेक कराया तो दूसरी लोकवाणी वाले ने कहा कि तुम्हारा अंगूठा मशीन पर नहीं आ रहा है। इसलिए बैलेंस चेक नहीं होगा उसके बाद अभिषेक कुमार पुत्र ज्वाला प्रसाद ने लोकवाणी पर आरोप लगाया है। उसके पैसे उक्त लोकवाणी से निकाले गए हैं जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक साइबर अपराध हाथरस को देकर कार्रवाई की मांग की है। बैंक ऑफ बड़ौदा में पासबुक की एंट्री कराई तो क्यों खाते में 3290 रुपए छात्रवृत्ति के आए थे। लोकवाणी पर आरोप लगाया के अभिषेक के खाते से पैसे निकाले गए है।