Saturday, April 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राजस्थान सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की घोषणा,कांग्रेसियों ने जताया हर्ष

राजस्थान सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की घोषणा,कांग्रेसियों ने जताया हर्ष

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की घोषणा की गई है। जिसके लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद देते हैं।उन्होंने कहा कि प्रियंका ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में 2022 में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनती है। तो यहां भी 2004 से पहले की पेंशन योजना लागू होगी। जिससे जनता को इसका लाभ मिल सके। बता दें कि पिछले कई वर्षों से सरकारी कर्मचारी फिर पुरानी स्कीम को लागू करने की मांग के साथ विरोध प्रदर्शन करते रहे हैं। इस स्कीम में रिटायरमेंट के समय कर्मचारी के वेतन की आधी राशि पेंशन के रूप में दी जाती है। पुरानी पेंशन स्कीम में पेंशन के लिए कर्मचारी के वेतन से कोई पैसा नहीं कटता है। पुरानी पेंशन स्कीम में भुगतान सरकार की ट्रेजरी के माध्यम से होता है। इस स्कीम में बीस लाख रुपए तक ग्रेच्युटी की रकम मिलती है। रिटायर्ड कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिजनों को पेंशन की राशि मिलती है। पुरानी स्कीम में जनरल प्रोविडेंट फंड यानी जीपीएफ का प्रावधान है। इसमें 6 महीने बाद मिलने वाले डीए का प्रावधान है। प्रदेश की जनविरोधी योगी सरकार से कई बार मांग करने के बावजूद भी 2004 से पहले की पेंशन व्यवस्था लागू नहीं की जा रही है। जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है। अगर 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो 2004 में की पेंशन व्यवस्था उत्तर प्रदेश में भी लागू होगी। इस मौके पर धर्म सिंह यादव, मनोज भटेले, कमलेश जैन, प्रतीक चतुर्वेदी, कौशल यादव, विपिन धारिया, संतोष लोधी आदि रहे।