Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महाशिवरात्रि पर्व पर धूमधाम से निकाली गई शोभा यात्रा हुआ शिवध्वजारोहण

महाशिवरात्रि पर्व पर धूमधाम से निकाली गई शोभा यात्रा हुआ शिवध्वजारोहण

< झाँकियों से शोभायात्रा हुई गुलजार, कई स्थानों पर हुआ स्वागत
< काटा गया केक और मनाया गया शिव भोलेनाथ का अवतरण दिवस
< व्यापारी संगठन ने की सहभागिता
हाथरस | प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनन्दपुरी कालोनी के सहज राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा महाषिवरात्रि का पर्व बडे़ ही हर्षोल्लास और धूमधाम तरीके से मनाया गया। विशल शोभायात्रा निकाली गई। सहज राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र आनन्दपुरी कालोनी पर आध्यात्मिक प्रवचन एवं शिवध्वजारोहण भी किया गया। शोभायात्रा के ब्रह्मावत्सों का कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत अभियान का समागम करते हुए ‘‘ऐ वतन मेरे वतन, आबाद रहे तू’’ गीत पर बालिका नैन्सी द्वारा भावनृज्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर क्षेत्रीय खा़द्य अधिकारी स्मृति गौतम, व्यापार मण्डल के नगरअध्यक्ष विष्णु गौतम, महामंत्री अनिल वार्ष्णेय, युवा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र वार्ष्णेय, बी0के0 शान्ता बहिन ने किया।
मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए बी0के0 शान्ता बहिन ने कहा कि परमपिता परमात्मा षिव कल्पान्त में कलियुग के अन्त और सतयुग के आदि के मध्य में आते हैं जिसे कल्याणकारी पुरूषोत्तम संगमयुग कहा जाता है। परमात्मा षिव निराकार हैं इसलिए वे साकार माध्यम प्रजापिता ब्रह्मा का लेते हैं जिनके तन का आधार लेकर सारे संसार को फिर से दैवयुग यानि सतयुग बनाते हैं। इसलिए षिव की जयन्ति ही प्रजापिता ब्रह्मा की जयन्ति के साथ मुख वंशावली ब्राह्मणों तथा सतयुग की जयन्ति है। नशा और काम, क्रोध, आदि पाँच भूतों रूपी बुराईयों के विष को छोड़ो, मन का नाता शिव से जोड़ो तो कल्याण ही कल्याण है क्योंकि शिव का अर्थ है ही कल्याणकारी।
इससे पूर्व महाशिवरात्रि कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातःकालीन शोभायात्रा से हुआ। जिसमें बाल राधा कृष्ण, शिव और शंकर, भारत माता की मनोहारी झाँकी तथा ज्योर्तिलिंगम के रूप में शिवलिंग शोभायमान था। साथ ही ब्रह्माकुमार और ब्रह्माकुमारियाँ शिव बाबा के ध्वज और बैनर लेकर चल रहे थे। बीच-बीच में शिव बाबा के गुणों को दर्शाने वाले नारों से तथा वाहनों पर शिव स्मृति की गीतों से वातावरण शिवमय बन रहा था।
प्रभातफेरी शान्ति यात्रा के रूप में आनन्दपुरी, इन्दिरा नगर कालोनी, चमनविहार, विनोद विहार, साकेत कालोनी, गिर्राज कालोनी, नेहरू, लेवर कालोनी से होकर आनन्दपुरी कालोनी स्थित सहज राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र पर सम्पन्न हुई। इन्दिरा नगर कालोनी में बी0के0 दिनेश, आनन्दपुरी कालोनी में शिव जनरल स्टोर पर, लेवर कालोनी में प्रोफेसर के.सी. गुप्ता, साकेत कालोनी में यतेन्द्र आर्य, दीपा चढढा, बसन्त व्यू में इंजीनियर संजय सिंह, इंजीनियर राकेश कुमार, अलीगढ रोड पर अम्बिका बहिन आदि ने शोभायात्रा के साधकों का स्वागत किया गया।
पी0सी0एस0 क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी स्मृति गौतम ने शुभकामना संदेश में कहा कि यहाँ के प्रथम आगमन में ही शान्ति और सुकून का अनुभव हो रहा है। व्यापार मण्डल के नगरअध्यक्ष विष्णु गौतम ने अपने सम्बोधन में कहा कि आदमी मन से स्वच्छ हो तो जगत स्वच्छ होता है। महामंत्री अनिल वार्ष्णेय ने बच्चों को सुसंस्कारित बनाने के लिए इस प्रकार के वातावरण की आज आवश्यकता है। युवा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र वार्ष्णेय ने युवाओं को सन्मार्ग पर ले जाने का प्रयास करते रहने का संकल्प लिया। अपनाघर आश्रम से पधारे चमनेश राजपूत ने भी शुभकामनायें व्यक्त की। आभार राकेश अग्रवाल भाई ने एवं संचालन दिनेश भाई ने किया। इस अवसर पर भ्रष्टाचार उन्मूलन के जिलाध्यक्ष रामगोपाल भाई, बी0के0 मीना बहिन, बी0के0 दुर्गेश बहिन, बी0के0 श्वेता बहिन, बी0के0 नीतू बहिन, बी0के0 कोमल बहिन, बी0के0 उमा बहिन, बी0के0 मोनिका बहिन, बी0के0 विमल बहिन सहित सैकड़ों ब्रह्मावत्स उपस्थित थे।